पंजाब1अक्टूबर25*नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़
अबोहर, 01 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी हरमनबीर गिल, फाजिल्का के एसएसपी गुरीमीत सिंह के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मनिंद्र सिंह, चौकी पटीसदीक के प्रभारी हरमिंद्र सिंह ने 12 ग्राम हैरोइन सहित दो लोगों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान संदीप उर्फ कीड़ीया पुत्र जगदीश कुमार वासी गिदड़ांवाली, अवतार सिंह उर्फ तारी पुत्र जसवीर सिंह वासी सप्पांवाली के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 150, 30.9.25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायाधीश चेतन शर्मा की अदालत में पेश किया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि इलाके में नशा तस्करों तथा लूटपाट व चोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने पंचों, सरपंचों से अपील की है कि यदि आपके इलाके में कोई नशा तस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
फोटो:3, पुलिस टीम।
More Stories
बांदा 2 नवम्बर 26*ओमप्रकाश राजभर का बड़ा सियासी हमला, अखिलेश यादव से पूछा PDA का मतलब!
बांदा 2 नवंबर 26*जमालपुर में सार्वजनिक रास्ते पर पक्का निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई रोक की गुहार*
बांदा 2 नवंबर26*थाना चिल्ला पुलिस द्वारा मंदिरों के घंटे चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 12 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार ।