पंजाब09दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे
[09/12, 7:02 PM] Sn Sharma Punjab: रेलवे पुलिस ने हत्या के 7वें आरोपी को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 09 दिसंबर (शर्मा) : थाना रेलवे पंजाब पुलिस के प्रभारी कस्तूर लाल, एएसआई भजन लाल, एएसआई वधावा राम, एएसआई दया सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने हत्या के 7वें आरोपी नूरपाल उर्फ निप्पू पुत्र नसीब सिंह वासी बहावलवासी को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है। थाना प्रभारी कस्तूर लाल ने बताया कि आरोपी नूरपाल सिंह उर्फ निप्पू की अग्रिम जमानत याचिका पहले सैशन कोर्ट ने खारिज की थी फिर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने आरोपी ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका दायर की। कुछ दिन के लिए उसे रैस्ट स्टे मिला। 26-11-2021 को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में पेश हुए उन्होंने अपनी दलीलें जस्टिस जसगुप्रीतपुरी की अदालत में पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलं सुनने के बाद आरोपी नूरपाल सिंह की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज किया। थाना रेलवे पुलिस ने आरोपी को काबू किया। इस मामले में उन्होंने बताया कि पहले 6 आरोपी गुरप्रीत सिंह, सुखपाल सिंह, करणवीर सिंह, लखबीर सिंह, छम्मी सिंह, रमनदीप सिंह को कर चुकी है। उन्होंने बातया कि 7वों आरोपी बकाया था। सभी आरोपियों ने 2-4-2021 को युवक को पीट पीट कर मार डाला था और उसका शव को मोटरसाईकिल पर लाद कर लाइनों पर फैक दिया था। पोस्टमार्टम के आधार पर उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर मुकदमा नंबर 6-19-4-2021 को भादंसं की धारा 302-201 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो : 03, पुलिस पार्टी, आरोपी व इन्सेट में मृतक।
[09/12, 7:02 PM] Sn Sharma Punjab: अनिल कुमार को चोरी के मामले में प्रोटैक्शन वारंट पर लाकर उसे पुलिस रिमांड पर लिया
अबोहर, 09 दिसंबर (शर्मा) : थाना खुइयां सरवर हलका, थाना बहाववाला हल्का में लागातर चेतावनी देकर चोरी करने वाले गिरोह के छठे सदस्य अनिल कुमार पुत्र राम शरण वासी भोजकला जिला जींद को प्रोटैक्शन वारंट पर लाकर न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। थाना खुइयां सरवर के प्रभारी अमरिन्द्र सिंह ने बताया कि हरियाणा से पंजाब में चोरियों की वारदातों को अंजाम देने वाले छठे आरोपी को काबू किया है। इन्होंने गांवों में चोरी की काफी वारदातों को अंजाम दिया है इसी के साथ इन्होंने थाना बहावाला के अनेक गांवों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा नंबर 92-2021 दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने पहले पांच आरोपियों को काबू कर लिया था जबकि अनिल कुमार को अन्य मामलों में काबू करना बाकी है। रिमांड के दौरान पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि इन्होंने कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है।
फोटो : 02, पुलिस पार्टी व आरोपी।
[09/12, 7:02 PM] Sn Sharma Punjab: शराब का 2017 का भगौड़ा आरोपी काबू
-शराब आरोपी का हुआ एक्सीडैंट, एक लात कटी हुआ अपाहिज
अबोहर, 09 दिसंबर (शर्मा) : थाना खुइयां सरवर के प्रभारी अमरिन्द्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मुकदमा नंबर 27, 18-5-2017 का आरोपी दर्शन सिंह पुत्र पहलवान सिंह निवासी तूतवाला को सवा 9 बोतले अवैध शराब सहित काबू करने में सफलता हासिल की थी। आरोपी दर्शन सिंह का कुछ दिन बाद एक्सीडैंट हो गया, जिससे वह कुछ समय बीमार रहा वह गांव तूतवाला छोड़कर कहीं ओर चला गया। थाना खुइयां सरवर पुलिस ने आरोपी को काबू किया और उसे अदालत में पेश कर उसके लिए गुहार लगाई है। आरोपी दर्शन सिंह को न्यायाधीश दलजीप कुमार की अदालत ने शराब मामले में भगौड़ा घोषित किया। आरोपी के खिलाफ 174-ए का मामला भी दर्ज किया गया था। पुलिस ने पांच साल बाद आरोपी को काबू किया। लिगल सर्विस अथारिटी के वकील के सहयोग से उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
फोटो 01, पुलिस पार्टी व आरोपी।यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

More Stories
भागलपुर 6 मार्च 26*अखिल भारतीय परशुराम सेवा संघ के द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
भागलपुर 6 मार्च 26*8040 पिस कोडीन युक्त सिरफ तथा 21000 टेन टैबलेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
भागलपुर 6 मार्च 26*आत्मा बाजार में एक ग्राहक से दो मनचले युवक ने बीस हजार रूपए की छिनताई,