पूर्णिया बिहार 10 जुलाई 25* 434 ग्राम गांजा एवं 86 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
पूर्णिया से मोहम्मद इरफान कामिल की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार ।पूर्णिया जिले के मरंगा थाना के संध्या गश्ती पुलिस पदाधिकारी के द्वारा औचक वाहन जांच के क्रम में मरंगा चौक की ओर से आ रहे एक व्यक्ति जो अपने पीठ पर पिट्ठू बैग लिए हुए था. पुलिस बल को देखकर तेजी से भागने लगा जिसे साथ के सशस्त्र बल के द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शंकर कुमार यादव, उम्र 40 वर्ष, पिता चंदेश्वर प्रसाद यादव, सा० वर्मा कॉलोनी वार्ड नंबर-08, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया बताया। भागने का कारण पूछने पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। व्यक्ति की तलाशी ली गई, तो उसके पिट्ठू बैग में कुल- 434 ग्राम गांजा, 86 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ पाया गया। बरामद गांजा एवं गांजा जैसा पदार्थ को जप्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में मरंगा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही है।

More Stories
मथुरा 15अगस्त 26* 01 अभियुक्त को 01 चोरी की मोटर साइकिल व 01 अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार।*
मथुरा 14 अगस्त 26 हरियाली तीज के पावन पर्व एवं वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर डीएम,एसएसपी द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक*
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम द्वारा चोरी किये गये 05 मोबाइल फोन सहित 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*