February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 03 दिसम्बर *पुलिस ने फर्जी आईडी समेत आईबी अधिकारी को किया गिरफ्तार*

औरैया 03 दिसम्बर *पुलिस ने फर्जी आईडी समेत आईबी अधिकारी को किया गिरफ्तार*

औरैया 03 दिसम्बर *पुलिस ने फर्जी आईडी समेत आईबी अधिकारी को किया गिरफ्तार*

*औरैया।* पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में शुक्रवार को कोतवाली औरैया पुलिस व एसओजी टीम औरैया द्वारा दिबियापुर तिराहे पर संयुक्त चेकिंग के दौरान एक चार पहिया वाहन संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर पूंछताछ की गई , तो वाहन सवार द्वारा आईडी कार्ड दिखाते हुए अपना नाम नरेन्द्र सिंह तथा खुद को आईबी अधिकारी बताया गया। पुलिस टीम को सन्देह होने पर आईडी कार्ड की जांच की गई तो कार्ड फर्जी पाया गया, तथा व्यक्ति/वाहन की तलाशी लेने पर कई क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/कैन्टीन कार्ड/पैनकार्ड व पिस्टलनुमा लाइटर तथा एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा तत्काल अभियुक्त को गिरफ्तार कर वाहन को पुलिस कब्जे में लिया गया, तथा कोतवाली औरैया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह फर्जी आईबी अधिकारी बनकर पुलिस व अन्य विभागों में प्रभाव डालकर अनुचित धन प्राप्त करता था। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम पता नरेन्द्र सिंह पुत्र सेंठ सिंह निवासी न्यू-दिल्ली कोचिंग काम्पलेक्स, तखतपुर जनपद बिलासपुर छत्तीसगढ बताया है। गिरफ्तार करने वाली
प्रथम टीम एसओजी प्रभारी सतेन्द्र सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक राहुल सोनकर, हे0कां0 संजय कुमार, कां0 धर्मेन्द्र कुमार, कां0 दीपक कुमार, कां0 सर्वेश कुमार, कां0 विवेक कुमार, कां0 सुबोध कुमार, का0 प्रभातमणि त्रिपाठी एवं
दितीय टीम प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया सन्तोष कुमार अवस्थी, उ0नि0 प्रशान्त कुमार मय हमराही ,कां0 अजय कुमार व कां0 धीरेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।