गोण्डा02दिसम्बर**प्रधान की उपेक्षा का शिकार दरोगा पुरवा में नारकीय जीवन जीने को विवश हैं ग्रामीण*
(कीचड़ एवं गंदगी भरे रास्तों के चलते लोगों का आवागमन दूभर)
गोण्डा। देश के प्रधान मंत्री के स्वच्छ भारत मिशन योजना को स्थानीय स्तर पर ग्राम प्रधान व सफाई कर्मी किस तरह धज्जियां उड़ा रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण विकास खण्ड मुजेहना अन्तर्गत माधवगंज के दरोगा पुरवा गाँव से देखा जा सकता है।जहाँ ग्राम प्रधान के सौतेले रवैये के चलते यह गांव नर्क से भी बदतर हो चुका है। वहीं संक्रामक बीमारियों के खतरे के बीच लोग रहने को विवश हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि चुनाव में मौजूदा ग्राम प्रधान पवन यादव को सपोर्ट न करने का खामियाजा दरोगापुरवा गाँव में रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक उनके द्वारा गाँव की साफ-सफाई व पानी निकासी के बाबत बार-बार कहने के बावजूद भी प्रधान के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। जबकि प्रधान देखना तो छोड़ो दरोगा पुरवा को सुनना भी नहीं चाहते।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में घरों के बाहर पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण कीचड़ों से पटा पड़ा है तथा जगह -जगह सड़ रहे कूड़े के ढेर भीषण गंदगी के साथ सड़ांध संक्रामक बीमारियों को न्योता देते हुये नजर आ रहे हैं। वहीं कीचड़ एवं गंदगी भरे रास्तों के चलते आवागमन में भी लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रधान का इस ओर ध्यान न देना गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान तो प्रधान यहाँ तैनात सफाई कर्मी राजकुमार बरवार भी कभी सफाई करने नहीं आया।उनके मुताबिक जबसे उसकी यहाँ तैनाती हुई तब से लेकर आज तक वह नहीं दिखा। ग्रामीणों द्वारा प्रधान व सफाई कर्मी की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही गई है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
झाँसी18अगस्त26*बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फिर फूंके PM, HM और DM के पुतले
भोपाल18अगस्त26*सीएम डॉ. मोहन ने लिए अहम फैसले, एमपी के विकास के लिए 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत*
नई दिल्ली18अगस्त26*दिल्ली में CPI की महत्वपूर्ण बैठक, 1 सितंबर की विशाल रैली को लेकर हुई चर्चा