रायबरेली02दिसम्बर**पुरानी पेंशन बहाली तक होगा विरोध प्रदर्शन –लोकतंत्र शुक्ल*
———————————————-
*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के यशस्वी प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में पुरानी पेंशन बहाली सहित अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आयोजित शिक्षको/कर्मचारियों की महारैली ने सिद्ध कर दिया कि प्रदेश के शिक्षक एवं कर्मचारी अपनी पे उतर जाए तो कुछ भी कर सकते हैं ।डॉ दिनेश चंद्र शर्मा जी ने सरकार को खुले शब्दों में चेतावनी दे दी है कि अगर सरकार हमारी मांगें नही मानी तो शिक्षक एवं कर्मचारी सरकार को उलटने में भी कोई कसर नही छोड़ेंगे ।इस महारैली ने यह भी सिद्ध कर दिया की सत्ताधारी दल के लोग अपना पिट्ठू संगठन चाहे जितना बना ले लेकिन प्रदेश के शिक्षको ने हमेशा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पर ही भरोसा किया।जिस तरह से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षको को शून्य से शिखर तक पहुंचाया है उसी तरह पुरानी पेंशन बहाली सहित तमाम मांगे इसी संगठन के बैनर तले डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में संघर्ष करके प्राप्त होंगी।उपरोक्त उद्दबोधन शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकतंत्र शुक्ल द्वारा व्यक्त किए गए।श्री शुक्ल ने कहा कि 62 वर्ष आयु तक सरकारी सेवा में रहने के बाद भी पेंशन नहीं। विद्यालय में बच्चों को बैठने के लिए फर्नीचर नहीं। इसी प्रकार के कुल 21 मांगों के समर्थन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ श्री दिनेश चन्द्र शर्मा जी के नेतृत्व में 30 नवम्बर 2021 को इको गार्डन लखनऊ में* *शिक्षक_कर्मचारियों_अनुदेशक_शिक्षा मित्रों ने किया अभूतपूर्व विरोध -प्रदर्शन।इको गार्डन लखनऊ में उपस्थिति दर्ज कराने वाले वि क्षेत्र बछरावां सहित जनपद के सम्मानित शिक्षक अनुदेशक शि मि साथियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए*
*सरकार से अनुरोध किया कि हमारी सभी जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए हम सभी की मांगे पूरी की जाएं।*
*धन्यवाद ज्ञापन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक त्रिभुवन नाथ दीक्षित प्रशांत त्रिवेदी मंत्री उमेश कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष राम प्रकाश राजेंद्र प्रसाद शर्मा विभा सिंह नीतू सिंह आराधना मिश्र संगीता सोनिका समेत दर्जनों शिक्षक/शिक्षिकाए उपस्थित रहीं।*
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर देहात11जून26*रनिया थाना में हनुमान जी का भव्य अखंड पूजन 🔥 छठे मंगल पर उमड़ा जनसैलाब
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान