पूर्णियां बिहार 30 मई 25 *स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयन प्रतिक्रिया में घोर अनिर्माता : बम बम साह
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार । स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयन प्रक्रिया में घोर अनियमिता का मामला दैनिक समाचार पत्र द्वारा उजागर होने पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला सह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा केरोगी कल्याण समिति सदस्य बमबम साह ने अस्पताल पहुंचकर उक्त प्रकरण पर प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक उमेश पंडित से मिलकर त्वरित कार्रवाई करने की बात रखी। वही बमबम साह ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कृष्ण मोहन दास से मोबाइल पर बात करते हुए कहा कि जब अस्पताल में सक्रिय रोगी कल्याण समिति की टीम है और सरकार के हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर सहभागिता के लिए कटिबद्धता हैं। बावजूद इस तरह के चयन प्रक्रिया से समिति को भी विधिवत अवगत कराए जाने की बातों को रखा। चौतरफा विरोध को गंभीरता से देखते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कृष्ण मोहन दास ने अपने पत्रांक – 213 दिनांक – 30,05,2025 के माध्यम से आदेश निर्गत करते हुए 20 मई से 27 मई तक के आशा नियोजन से जुड़े पंचायत सबदलपुर के दो नियोजन, साधुबेली के दो नियोजन बनैली तथा मोहानी पंचायत के एक एक नियोजन को रद्द करने का आदेश जारी किया। बमबम साह ने उक्त प्रकरण से आम लोगों को जागरूक होकर नियोजन प्रक्रिया में आयोजित आम सभा में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील किया है।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें