औरैया25नवम्बर*वाहन स्वामी जमा करें लॉग बुक।_*
*_औरैया 25 नवंबर 2021_* _अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने सूचित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त निर्वाचन माह जून 2021 में प्रयुक्त निजी हल्के वाहनों में से 96 हल्के वाहन एवं प्रयुक्त निजी भारी वाहनों में से 379 भारी वाहनों के किराया/ भाड़े की धनराशि उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जा चुकी है। जिन वाहन स्वामियों के वाहन त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में प्रयुक्त हुए हैं, जिन्होंने अभी तक वाहन लॉग बुक एवं बैंक खाते का विवरण जमा नहीं किया है वह कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी पुरानी कलेक्ट्रेट औरैया में तत्काल जमा करा दें ताकि उनका भी भुगतान किया जा सके। वाहन स्वामी द्वारा वाहन लॉग बुक, बैंक खाते का विवरण जमा न करने पर वाहन के किराए की धनराशि का भुगतान किया जाना संभव नहीं होगा और इसके लिए वाहन स्वामी स्वयं जिम्मेदार होंगे।_
☂️☂️☂️☂️☂️☂️☂️☂️
*_जिला सूचना कार्यालय, औरैया।_*
☂️☂️☂️☂️☂️☂️☂️☂️

More Stories
कौशाम्बी13एग्स726*तिरंगे के रंग में रंगा मंझनपुर,गूंजे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे*
पूर्णिया बिहार 13 अगस्त26 अररिया में ‘सिंघम’ स्टाइल की पुलिसिंग
पूर्णिया बिहार 13 अगस्त 26 अपराध पर एसएसपी शौर्य सुमन का प्रहार