नयागाँव,25 नवम्बर*राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे ग्रामीणाें की सुविधाओं के लिए प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर आयोजित किया गया ।
उदयपुर जिले की नयागाँव पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पाटीया में राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे ग्रामीणाें की सुविधाओं के लिए प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर आयोजित किया गया ।
शिविर के मुख्य अतिथि विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा के विधायक डाँ दयाराम परमार थे।अध्यक्षता शिविर प्रभारी व उपखण्ड अधिकारी खेरवाडा प्रमाेद सीरवी,विशिष्ट अतिथि पाटीया पंचायत समिति सदस्य पन्नालाल परमार थे ।
मुख्य अतिथि के पद से शिविर में उपसि्थत ग्रामीणों काे सम्बाेधित करते हुए डाँ दयाराम परमार ने कहा कि इस क्षेत्र में लम्बे समय से पुलिस थाना,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुलवाने की मांग की जा रही है,इसके लिए भवन के लिए भूमि की आवश्यकता हाेती है,जहां भी भूमि उपलब्ध हाेगी वहां आने वाले बजट में पुलिस थाना,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुलवाने की काेशिश की जायेगी ।ग्रामीणाें से आग्रह किया की प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर में आकर लाभ उठाये । डाँ परमार ने शिविर में 15 शाैचालयाें का भुगतान,42 आवासीय पट्टे, एक विवाह प्रमाण पत्र,3 जन्म,1 मृत्यु प्रमाण ,27 पीपीओ वितरण किये गये । इसी प्रकार से राजस्व में50 शुद्धकरण,25 सीमांकन,2 रास्ते के प्रकरण,4 सरकारी आवंटन,61 नामांकरण 3 बटवारा,67 नकल, दाे छात्राें का तत्काल पुन: प्रवेश करवा कर पालनहार याेजना में रजिस्ट्रेशन करवाया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटिया की भूमि की इन्द्राज दुरस्ती ,4 फसल बीमा प्रमाण पत्र वितरण किये । यह जानकारी उपखण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी ने दी ।
इस अवसर पर स्थानीय सरपंच रमेश पारगी,विकास अधिकारी आरती गुप्ता,तहसीलदार शिवलाल पटेल,ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा,महासचिव माेहनलाल औदिच्य,अजेय डामाेर,हरीश खराडी,सरपंच झाझरी प्रदीप खराडी,पूर्व सरपंच बंशीलाल बरण्डा उपसि्थत थे ।

More Stories
मथुरा 13 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को कुल 327 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 13 अगस्त 26 नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा जन जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन*
मथुरा 13 अगस्त 26* ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को 447 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ गांजा व 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*