पंजाब14नबम्बर*युवाओं को नशे त्यागकर खेलों की ओर ध्यान देना चाहिए : खेलमंत्री प्रगट सिंह
पंजाब के खिलाडिय़ों को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
अबोहर, 13 नवंबर (शर्मा): सुरेंद्र जाखड़ ट्रस्ट द्वारा आज तीसरी बार मैराथन दौड़ अबोहर में करवाई गई। पंजाब के खेलमंत्री प्रगट सिंह ने हरीझंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को खेलों में भाग लेना चाहिए। इससे हमारा शरीर तंदरूस्त रहता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को नशे त्यागकर खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाडिय़ों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने प्रथम द्वितीय व तृतीय आने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। जिला फाजिल्का की उपायुक्त श्रीमती बबीता कलेर, आयुक्त अबोहर नगर निगम अभिजीत कप्लिश, एसडीएम अमित गुप्ता, एसपी अवनीत कौर, जयवीर जाखड़, संजय जाखड़, मेयर विमल ठठई, मोहनलाल ठठई, मंगतराय बठला आदि मौजूद थे।
फोटो:6, खिलाडिय़ों को हरी झंडी देते खेलमंत्री प्रगट सिंह व युवाओं को सम्बोधित करते।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 21 जुलाई 26 साइबर ठगों से सावधान रहें युवा: एसएसपी शौर्य सुमन*
हरदोई21जुलाई26*जहानीखेड़ा में आवारा मवेशी से टकराई एम्बुलेंस, सड़क पर बड़ा हादसा*!
मथुरा 21 जुलाई 26 गोवर्धन मे मुडिया पूर्णिमा मेला मे सुरक्षा व्यवस्था व फायर सुरक्षा को लेकर पी0 डब्लू0 डी0 गेस्ट हाउस में समीक्षा गोष्ठी का आयोजन*