🆕 बुलंदशहर ब्रेकिंग….
बुलन्दशहर10अप्रैल25*बुलंदशहर में बड़ी वारदात; बोतल में पेट्रोल न देने पर पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या,
*उत्तर प्रदेश* के बुलंदशहर में बड़ी वारदात हुई है। सिकंदराबाद के एक पेट्रोल पंप पर बाइक से युवक आए और बोतल में तेल देने के लिए कहने लगे. पंप मैनेजर ने बोतल में पेट्रोल देने से मना कर दिया. इस पर बाइक सवार युवकों ने मैनेजर पर फायरिंग कर दी। तड़ातड़ 4 गोलियां मैनेजर पर दाग दीं। इससे मैनेजर की मौत हो गई। मैनेजर की हत्या करके बाइक सवार हथियारबंद युवक मौके से भाग निकले। सिकंदराबाद- ककोड़ मार्ग स्थित सावन फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन अरुण शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उन्होंने बाइक में 200 रुपए का पेट्रोल डलवाया। इसके बाद वह सेल्समैन दयानंद शर्मा से बोतल में पेट्रोल मांगने लगे। सेल्समैन के बोतल में पेट्रोल देने से मना करने पर वह गाली गलौज करने लगे। इसके बाद सेल्समैन उन्हें मैनेजर राजू शर्मा के पास लेकर पहुंचा। युवक मैनेजर के साथ भी गाली गलौज करने लगे। सेल्समेन अरुण शर्मा को धक्का मारकर गिरा दिया। इसी दौरान युवकों ने पिस्टल से मैनेजर पर एक के बाद 4 राउंड फायरिंग कर दी। दो गोली मैनेजर के हाथ में, दो सीने में लगी। इससे राजू शर्मा जमीन पर गिर गए। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से भाग गए।

More Stories
कानपुर नगर30मई26*सी.डी.ओ. ने पनकी थाने की टंकी बदलने के दिए निर्देश*
कानपुर नगर30मई 2026 *जिंदा कारतूस व तमंचा के साथ युवक को किया गिरफ्तार*
देहरादून30मई26*चकबंदी के विरोध में ग्रामीणों का बड़ा आंदोलन, 15 दिन बाद शुरू की भूख हड़ताल