यूपीआजतक28फरवरी25*सीजफायर की मोहलत खत्म, गाजा पर फिर बरसेगा इजरायल का कहर या रहेगी शांति? जानें हर डिटेल*
इजरायल और हमास के बीच डेढ़ महीने चला सीजफायर का पहला चरण 1 मार्च को खत्म होने जा रहा है। 27 फरवरी को कैदियों और बंधकों की आखिरी अदला-बदली हुई। हमास ने 4 इजरायली बंधकों के शव सौंपे तो इजरायल ने 62 कैदियों को हमास के हवाले किया। इस पूरे अंतराल में इजरायल ने 2000 से अधिक फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया तो हमास आतंकियों ने 33 इजरायली बंधकों को छोड़ा। अब भी हमास के कब्जे में 59 लोग बंधक हैं। इन बंधकों की रिहाई कैसे होगी, यह बड़ा सवाल है। प्रश्न इसलिए भी बड़ा है क्योंकि सीजफायर की शर्त के मुताबिक, फरवरी में दोनों पक्षों को दूसरे चरण के सीजफायर के लिए बात करनी थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। तो क्या इजरायल और हमास के बीच नई जंग शुरू हो जाएगी? हमास द्वारा आखिरी अदला-बदली में 4 बंधकों के शव सौंपे जाने से इजरायल और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज हैं।
गुरुवार तड़के गाजा पट्टी में संघर्ष विराम के तहत हमास ने चार और इजरायली बंधकों के शव सौंपे, जिसके बदले इजरायल ने सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया। यह इस संघर्ष विराम के पह
More Stories
बांदा 1नवंबर 26*इंडियन सवर्ण समाज पार्टी की बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर*
बांदा 1 नवंबर 26*मवई बुजुर्ग में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, शंकर-पार्वती विवाह और हनुमंत कथा सुन झूमे श्रद्धालु*
बांदा 1 नवंबर 26*डॉ पवन विश्वकर्मा शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ सौजन्य से विश्वकर्मा केयर सेंटर अतर्रा में स्वर्ण प्राशन स्वास्थ्य शिविर संपन्न*