मथुरा10फरवरी25* जिलाधिकारी ने सोमवार को सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया।
मथुरा से लक्ष्मी शर्मा की खास ख़बर यूपीआजतक।
मथुरा*जिलाधिकारी ने तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। रजिस्ट्रार कानूनगो (आर.के) पटल का निरीक्षण करते हुए पंजिकाओं का अवलोकन किया, तहसील में न्यायालयों से जारी आदेशों के रजिस्टर एवं खतौनी में दर्ज किए जाने का भी सत्यापन किया। जिलाधिकारी ने तहसील हवालात, रिकॉर्ड रूम, कंप्यूटर रूम को देखा तथा विभिन्न रजिस्टरों को जांचा। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर वैभव कुमार, तहसीलदार सदर सौरभ यादव तथा नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि कोर्ट से जारी होने वाले आदेशों को प्रतिदिन दर्ज किया जाए। उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के कोर्ट का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि वादों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण तथा समयावधि में किया जाए। उन्होंने तहसील आए वादी, प्रतिवादी तथा फरियादियों से चर्चा कर तहसील का फीडबैक लिया।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने तहसील सदर के निरीक्षण के दौरान तहसील में मिली गंदगी पर नाराजगी जाहिर की। जगह जगह गंदगी मिली, जिसपर जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तहसील परिसर में उत्कृष्ट साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। उप जिलाधिकारी तहसील परिसर में साफ सफाई का नियमित निरीक्षण करे। उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार दोनों लोग मिलकर तहसील से गंदगी साफ कराएं। तहसील में आने वाले फरियादियों, अधिवक्ताओं, आम जनमानस आदि के लिए शौचालय की व्यवस्था करें। कोई भी व्यक्ति तहसील परिसर में खुले में टॉयलेट न करे। उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार द्वारा जारी आदेशों को समय से रजिस्टर, ऑनलाइन एवं ख़तौनियों में दर्ज कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर वैभव गुप्ता, उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर/डिप्टी कलेक्टर प्रीति जैन, तहसीलदार सौरभ यादव आदि उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 13 अगस्त 26*हरियाली तीज:- बरसाना राधा रानी मंदिर में व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने की समन्वय गोष्ठी*
मुम्बई13अगस्त26*पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरूद्वारे में कृपाण से हमला, इंस्पेक्टर भी चोटिल*
कानपुर नगर13अगस्त2026* शिवराजपुर के कार्यालय मे भारी भरकम ताला लटकता हुआ