अयोध्या31जनवरी25*सांसद डिम्पल यादव ने किया है आधी आबादी का अपमान – रोली सिंह*
*30 जनवरी को अयोध्या आगमन पर एयरपोर्ट में सांसद डिम्पल यादव ने नही मिल पाई थी सपा महिला कार्यकर्ता*
अयोध्या। सांसद डिम्पल यादव के अयोध्या आगमन पर महिलाएं उनसे मिलने एयरपोर्ट पहुंची थी। पर सांसद उनसे बिना मिले ही चली गई। सांसद के न मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने इसे आधी आबादी का अपमान बताया है। कहा कि सपा सांसद डिम्पल यादव पर एयरपोर्ट पर अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं से नही मिली। दर्जनों महिलाएं बाहर इंतजार करती रही। यह आधी आबादी का अपमान है। उन्होंने कहा कि उनके पास महिलाओं से मिलने का समय नही है। सपा में शायद यही महिला सशक्तिकरण है। डबल इंजन की सरकार में महिलाओं की सदन में सहभागिता सुनिश्चित करने के नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया। मिशन शक्ति जैसे अभियान चला कर महिला को सुरक्षा की गारंटी दी जा रही है। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की कुप्रथाओं से मुक्ति दिलाई गई। महिलाओं को सम्मान केवल भाजपा मे ही है।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए