कौशाम्बी09नवम्बर24*भाजपा को मजबूती प्रदान करने पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर का हुआ भव्य स्वागत*
*भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता अभियान में 15,836 नए सदस्य बनाकर कल्पना सोनकर ने स्थापित किया कीर्तिमान*
*कौशाम्बी।* भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता अभियान के अंतर्गत 15,836 नए सदस्य बनाकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने और जिले में सर्वाधिक सदस्यता करवाने का कीर्तिमान जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर को मिला है भाजपा के सदस्यता अभियान में कीर्तिमान स्थापित करने वाली श्रीमती कल्पना सोनकर को शनिवार को भाजपा कार्यालय में भव्य तरीके से सम्मानित किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने जिला भाजपा कार्यालय में एक भव्य समारोह के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनकर को सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रीमती सोनकर ने जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान को एक नई ऊंचाई दी है और उनके अथक प्रयासों ने पार्टी के आधार को मजबूत किया है।इस अवसर पर शिवशंकर सिंह, अवधेश गुप्ता, जितेन्द्र सोनकर सहित जिले के कई वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष, एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
बुलन्दशहर१ जुलाई 26* औरंगाबाद मेंन बाजार में नगर पंचायत की लापरवाही के चलते ही दुकानो में भरा बारिश का पानी लोग परेशान
हरदोई १ जुलाई २६ * रिश्तों की मर्यादा भूला जीजा! इंस्टाग्राम पर साली की एडिटेड फोटो पोस्ट करने का आरोप, लाइक्स के चक्कर में पहुंचा थाने
हमीरपुर १ जुलाई २६ * भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने वर्तमान की कुत्सित मानसिकता ने समाज को दो धड़ों में बाँट दिया है।