कानपुर नगर23अक्टूबर24*यातायात व्यवस्था को सुगम एवम अतिक्रमण मुक्त रखने हेतु पैदल गश्त किया गया।
*पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा थाना रावतपुर क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त की गई एवं सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखते हुए यातायात व्यवस्था सुगम रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।*
आज दिनाँक 23.10.2024 को पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस आयुक्त महोदय (L/O) के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने व क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से थाना रावतपुर क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त की गयी। गश्त के दौरान सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन पार्क करने वालों एवं सड़कों पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम रखने हेतु सर्व-सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए,साथ ही आगामी त्योहार धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर थाना रावतपुर क्षेत्रान्तर्गत यातायात व सुरक्षा व्यवस्थाओं हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गये, इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम मौजूद रहे।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*