बाँदा9अक्टूबर*ककनारे बाबा के पास में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर व ट्राली पलटी,सभी घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
पैलानी।पैलानी थाना क्षेत्र के ककनारे बाबा के पास में आज शनिवार को एक ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से उसमे बैठे हुए 20-25 सवारियों में 6-7 सवारियां घायल हो गई हैं।जिसको राहगिरों से जानकारी पाकर पहुँचे पैलानी थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह व उनके सहयोगियों ने तुरन्त ही एम्बुलेंस को बुलाकर सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।बता दें कि चिल्ला थाना क्षेत्र के अतराहट गाँव से जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा के बरमदेव के स्थान में सभी श्रद्धालु ट्रैक्टर से जा रहे थे।तभी यह हादसा हुआ है।ट्रैक्टर चुन्ना पुत्र कामता प्रसाद यादव निवासी अतराहट हैं।पैलानी थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल 6-7 लोगो को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।किसी को गम्भीर चोटे नही आई हैं।
यूपी आजतक बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट

More Stories
सोनामुखी बंगाल 12 अप्रैल 26*पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सोनामुखी में किया विशाल जनसभा को संबोधित*
नैनीताल 12 अप्रैल 26*बिड़ला इंस्टीट्यूट, भीमताल में स्पेक्ट्रम 2026 का भव्य आगाज
भागलपुर 12 अप्रैल 26**सुल्तानगंज पहुंचे मुख्य सचिव, अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का किया हवाई निरीक्षण।*