बाँदा9अक्टूबर*चिल्ला में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ थाना दिवस
पैलानी।चिल्ला थाना परिसर में आज शनिवार को पैलानी के उपजिलाधिकारी महेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया।जहाँ पर 4 मामले आये जिसमे से 3 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।उपजिलाधिकारी के अलावा चिल्ला थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह, थाना के सभी उपनिरीक्षक, पुलिस बल एवं थाना क्षेत्र के सभी हल्का लेखपाल मौजूद रहे।पैलानी थाना में डिप्टी कलेक्टर सौरभ यादव की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया जहाँ पर 4 मामलों में से एक भी मामले का निस्तारण मौके पर नही हो सका।इस मौके पर पैलानी थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह,सभी उपनिरीक्षक, पूरा पुलिस बल तथा थाना क्षेत्र के सभी पुलिस बल उपस्थित रहा।जसपुरा थाना में पैलानी के तहसीलदार तिमराज सिंह की अध्यक्षता में थाना दिवस में 3 मामलों में से एक का भी मौके पर निस्तारण नही हुआ।जसपुरा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह, सभी उपनिरीक्षक,पूरा पुलिस स्टाप तथा सभी लेखपाल उपस्थित रहे।
यूपी आजतक बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट

More Stories
भागलपुर2 सितंबर 26*पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी जर्सी राइफल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ २ सितंबर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर, शाम 4 बजे की बड़ी खबरें ……………….*
लखनऊ २ सितंबर २०२६ *बारिश-बाढ़ से बिगड़े हालात, प्रयागराज में अलर्ट, शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*