अलीगढ़25अगस्त24*बारहद्वारी का काम दो माह में पूरा करने का अल्टीमेटम : नगर आयुक्त
शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत रसलगंज में 25 करोड़ 19 लाख रुपये से कराए जा रहे फसाड काम 49 करोड़ 89 लाख रुपये से बारहद्वारी मल्टीलेवल कार पार्किंग और 63 करोड़ 11 लाख रुपये से स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज फेस -2 के निर्माण कार्यों की गति धीमी है । इस पर नगर आयुक्त विनोद कुमार ने दो माह में कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है । समीक्षा बैठक नगर आयुक्त ने कहा कि फसाड योजना , रसलगंज व बारहद्वारी में कॉम्प्लेक्स मल्टीलेवल कार पार्किंग की तकनीकी एजेंसी सीएनडीएस जल निगम है । दोनों परियोजनाएं जनवरी 2022 में शुरू हुई थीं और अब अगस्त 2024 हो गया , लेकिन काम अभी तक अधूरे हैं । काम की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी जताई और अक्तूबर तक पूरा करने का अल्टीमेटम दिया ।
More Stories
मुंबई20 अक्टूबर 26*दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे सिंगर मीका सिंह
पूर्णिया बिहार 20 अक्टूबर2026 *सितारों की तरह जगमगाया इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल: पूर्णिया
पूर्णिया बिहार20अक्टूबर26* विजय दशमी पर यूपी आजतक परिवार की ओर से देशवासियों को सत्य और धर्म की जीत का महासंदेश*