अनूपपुर 25 अगस्त 24*पंप निकालते कुआं में डूबने से दो की मौत,कुएं के अंदर गैस होने की संभावना,रेस्क्यू दल पहुंचा मौके पर
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)25/अगस्त कोतवाली अनूपपुर से 10 किलोमीटर दूर स्थित जमुडी गांव में रविवार की सुबह कुआं के अंदर से पंप निकालते समय दो व्यक्ति कुआं के अंदर ही पानी में डूब गए सूचना पर तहसीलदार एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है घटना पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि कुआं के अंदर जहरीली गैस होने के कारण दोनों की मौत हुई जबकि एक किसान कुआ मे आधे दूर जाने बाद घबराहट होने पर वापस बाहर आ गया दोनों मृतकों के शव को बाहर निकालने के लिए एनडीआरईएफ अनूपपुर का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंच कर कार्यवाही कर रहा है।
इस के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुडी के वार्ड क्रमांक 9 डिडवापानी मार्ग के मध्य समसाद अहमद पिता अहमद अली के खेत को कुछ गांव के लोग आधिया में लेकर खेती का काम वर्षों से कर रहे हैं इसी दौरान 25 अगस्त रविवार की सुबह 50 वर्षीय मदनसिंह पिता राम सिंह खेत में बने हुए कुआं के अंदर लगे दो पंप के फुटबॉल जो आपस में फस गए रहे को निकालने के लिए कुएं के नीचे उतरा इसी दौरान वह कुएं के बीच से अचानक कुएं के अंदर पानी में गिरकर डूब गया इसी दौरान 45 वर्षीय देवलाल पिता लल्ला उर्फ तेजू सिंह भी कुएं में उतर जो अचानक हुए के अंदर पानी में डूब गया दोनों के ना आने पर 45 वर्षीय बोधन सिंह पिता राम सिंह जो कुएं के अंदर रस्सी एवं सीढी के सहारे उतरा लेकिन कुछ दूर जाने बाद घबराहट एवं अकबकाने,बेचैनी लगने से वह तेजी से ऊपर जाकर हो हल्ला किया जिससे पास में रोपा लगा रही महिलाओं ने रस्सी डालकर रस्सी को पड़कर बोधन कुआं से आकर बाहर आकर बच सका घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस के साथ अनुपम पांडेय तहसीलदार अनूपपुर मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ अनूपपुर की टीम को घटना की स्थिति से अवगत कराते हुए बुलाए जाने पर रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में लगा हुआ है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*