पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर 26* सीमांचल का चमकता सितारा बुझा,जलील मस्तान साहब का जाना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी निजी क्षति- पप्पू यादव
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णिया।* सीमांचल की सियासत के मजबूत स्तंभ और बिहार के पूर्व मंत्री मरहूम जलील मस्तान साहब के इंतकाल की खबर से पूरे सीमांचल में शोक की लहर दौड़ गई है। कल देर शाम पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मरहूम के आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
*नम आंखों से दी आखिरी विदाई*
सांसद पप्पू यादव ने जलील मस्तान साहब की आखिरी आरामगाह पर पहुंचकर नम आंखों से उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की। उस वक्त वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं, सांसद के चेहरे पर गहरा दर्द साफ झलक रहा था।
*बोले- कुछ रिश्ते राजनीति से ऊपर होते हैं*
इस मौके पर सांसद पप्पू यादव ने भर्राए गले से कहा कि “जलील मस्तान साहब का यूँ दुनिया से चले जाना मेरे लिए गहरा सदमा है। ये मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर अपूरणीय क्षति है। कुछ रिश्ते केवल राजनीति तक सीमित नहीं होते, बल्कि दिलों में अपनी खास जगह बना लेते हैं। जलील मस्तान साहब के साथ मेरा रिश्ता भी ऐसा ही था। उनका अपनापन, सरल स्वभाव और सीमांचल के प्रति उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।”
*परिवार के साथ खड़े हैं पप्पू यादव*
सांसद ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि किसी अपने को खोने का दर्द शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। इस दुख की घड़ी में वह जलील मस्तान साहब के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे।
जलील मस्तान साहब के निधन से सीमांचल ने अपना एक सच्चा रहनुमा खो दिया है। उनकी कमी हमेशा खलेगी, लेकिन उनकी यादें लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी।
अंत में सांसद ने दुआ की कि अल्लाह मरहूम की मगफिरत फरमाए, उनकी कब्र को नूर से भर दे और जन्नतुल फिरदौस में आला मकाम अता करे, साथ ही परिवार को ये गहरा सदमा सहने की हिम्मत दे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 20 अक्टूबर2026 *सितारों की तरह जगमगाया इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल: पूर्णिया
पूर्णिया बिहार20अक्टूबर26* विजय दशमी पर यूपी आजतक परिवार की ओर से देशवासियों को सत्य और धर्म की जीत का महासंदेश*
नई दिल्ली 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश दुनिया प्रदेश की आज की प्रमुख खबरें