नई दिल्ली 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश दुनिया प्रदेश की आज की प्रमुख खबरें
नई दिल्ली ● सरसंघचालक मोहन भागवत बोले- आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में द्वेष और विभाजन के लिए नहीं, ओटीटी मंचों पर नियम जरूरी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता से बनाए जा रहे गलत वीडियो पर जताई चिंता
● विजयदशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- आर्थिक अनिश्चितता और वर्चस्व की लड़ाई से विनाश हो रहा है, भारत के पास इसका समाधान देने की क्षमता है
● भागवत ने दावा किया- भारत में बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश हो रही है, सत्ता बदलकर अपने समर्थकों को बैठाने का प्रयास, कुछ नेताओं पर मदद करने का आरोप
● विजयदशमी पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील
● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की सराहना की, राष्ट्रीय प्रगति, सामाजिक एकता, आत्मनिर्भरता, सेवा और राष्ट्र निर्माण पर जोर देने का उल्लेख किया
● अमित शाह बोले- कल दोपहर 12 बजे मानसा पहुंचेगी सीबीआई, झोटा के परिवार से करेंगे मुलाकात, गुरदासपुर में नशे के विरोध पर मारे गए व्यक्ति की मां के पैर छुए
● परिसीमन और एसआईआर पर सियासी घमासान, मल्लिकार्जुन खरगे ने की सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले- सहयोग नहीं कर रही कांग्रेस
● दिल्ली में रावण के साथ कॉकरोच का पुतला भी जलेगा, इंदौर में 111 फीट और कोटा में 105 फीट ऊंचे रावण का दहन, देशभर में दशहरे की धूम
● भाजपा ने राहुल गांधी के वियतनाम जाने का दावा करते हुए विमान का वीडियो साझा किया, कांग्रेस ने कहा- दूसरे लोग भी विदेश जाते हैं
● अभिजीत दीपके बोले- हमारे आंदोलन की तुलना नेपाल और बांग्लादेश से न करें, सीजेपी कार्यकर्ताओं का जेल जाना गांधीवादी सत्याग्रह, रिहा होकर फिर प्रदर्शन करेंगे
● अभिजीत दीपके ने समर्थकों से दिवाली तक प्रदर्शन से दूर रहकर परिवार के साथ समय बिताने की अपील की, कहा- पिछले 10 से 12 दिनों में समर्थकों और उनके परिवारों ने काफी मुश्किलें झेली हैं
● टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आरोपी रेहान का दोस्त समीर भी पुलिस की जांच के दायरे में, अभिनेता की सुरक्षा बढ़ाई गई, जांच तेज
● एयरलाइंस के किराये सरकार सीधे नियंत्रित नहीं करेगी, आपात स्थिति में कीमतें तय करने का विकल्प, मनमाने किराये रोकने के प्रस्ताव पर नजर
● बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे, दशहरे पर केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि भी घोषित
● दशहरे पर शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगी ट्रेडिंग, पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 876 और निफ्टी 257 अंक गिरकर बंद हुए
● अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को मध्यावधि चुनाव में झटका लगने की आशंका, कई सर्वेक्षणों में पार्टी पीछे, महंगाई और ईरान युद्ध के असर से लोकप्रियता घटने का दावा
More Stories
नेपाल 20 अक्टूबर 26*सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार बड़ा दशैं धार्मिक श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है
मुम्बई 20 अक्टूबर 26*विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने मुंबई में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत की।
मुंबई20 अक्टूबर 26*दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे सिंगर मीका सिंह