पंजाब 13 अगस्त 2024* अबोहरवासियों को कब मिलेगा पीने के लिए शुद्ध पानी : शर्मा
अबोहर, 13 अगस्त (शर्मा/सोनू): प्रधानमंत्री द्वारा अबोहर शहर को अमृत योजना से जोड़ा गया है जिसके तहत शहर के विकास के लिए लाखों रूपये की ग्रांट अब तक आ चुकी है और शहर में विकास के बड़े बड़े दावे किये जा रहे हैं। लेकिन शहरवासी अब तक पीने के लिए शुद्ध पानी को तरस रहे हैं। नई आबादी निवासी सत्यनारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार) क्राईम रिपोर्टर ने नगर निगम से मांग की है कि नई आबादी क्षेत्र में पीने के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जाये। उन्होंने कहा कि पीने के पानी सीवरेज का पानी मिक्स होकर आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। लोग महंगे दामों पर पीने के लिए पानी खरीदने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के मेयर व कमिशनर इस ओर ध्यान दें तो लोगों को साफ पानी उपलब्ध हो सकता है। निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ही लोगों को गंदा पानी सप्लाई हो रहा है।
फोटो:3, पत्रकार सत्यनारायण शर्मा
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन