कानपुर देहात10अगस्त24*डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना रनियां में सुनी शिकायत, दिए निर्देश*
जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने थाना रनियां में पहुंचकर थाना समाधान दिवस पर जनशिकायतों को सुना।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण के संबंध में दिशा- निर्देश दिए।
शनिवार को रनिया थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाने पहुंचकर जनशिकायतो को सुना। उन्होंने कहा भूमि से संबंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए, इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाएं ।थाने में दिन प्रतिदिन प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का भी समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। मौके पर राजस्व व पुलिस विभाग संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
मथुरा 5 अप्रैल 26* “MISSION SHAKTI”* फैज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 5 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
नई दिल्ली 5 अप्रैल 26*DCC ने मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव मंजूर किया है।