औरैया 29 औरैया 29 सितंबर *डोली के हत्यारों को फांसी दो फांसी दो के नाम से गूंज उठा बिधूना ।
बिधूना (औरैया)- औरैया जनपद के कोतवाली क्षेत्र बिधूना में सपा नेता नवल किशोर शाक्य ने डोली के हत्यारों को फांसी दिलाने के लिए सैकड़ों बहन व माताओं के साथ कैंडल मार्च निकाल कर डोली के साथ कुकृत्य करने वालों को फांसी की सजा देने की माँग की है। जिस देश में लोग विदेशों से आकर यहां की सम्मान संस्कृति माताओं बहनों की इज्जत को मिलने वाले सम्मान को देखने के लिए आते थे और अब उसी भारत देश में हमारे घर की माताएं और बहनों के साथ रेप किया जाता है और उनको पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया जाता है तो कहीं दसवीं मंजिल से फ़ेक दिया जाता है। और रेपिस्ट खुलेआम कहता है कि हां मैंने ही इसके साथ कुकृत्य कर इसको 10 मंजिल से नीचे फेका है। अजीब विडंबना तो यह है रेप करने वाले पर सी ओ रैंक का पुलिस अधिकारी सोशल मीडिया पर कहता है कि कोई बात नहीं बेटा कुछ नहीं होगा। इन जैसे पुलिस अधिकारियों के बदौलत ही इन बलात्कारियों और दुराचारी लोगों को अपराध बढ़ाने में सहायता प्रदान करते हैं। सपा नेता नवल किशोर शाक्य ने खुले ब स्पष्ट शब्दों में कहा है यदि डोली के साथ कुकृत्य करने वाले को फांसी की सजा नहीं मिलती है इस पर सपा बहुत बड़ा जन आंदोलन करेगी। इस कैंडल मार्च में उनके साथ उनकी धर्मपत्नी व नगर की सैकड़ों माताओं बहनों ने डोली को न्याय दिलाने की बात कहीं।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता

More Stories
कानपुर देहात 16 फरवरी 2026*जनपद में अवैध खनन / परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा की गई कार्रवाई
अयोध्या १६ फरवरी २६ * अधिवक्ता हत्याकांड से उपजा आक्रोश,रुदौली तहसील के अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा,
कानपूर नगर १६ फरवरी २६ * भ्रष्टाचारियों का हल्ला बोल, सच उजागर करने पर लिखाया गया फर्जी मुकदमा