सहारनपुर29जुलाई24*थाना रामपुर मनिहारान,थाना तीतरो,थाना कुतुबशेर एवम थाना जनकपुरी प्रभारियों की बडी कार्रवाई*
*➡️थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन वाली बडी पुलिस टीम को मिली जबरदस्त सफलता*
*➡️मार-पिटाई करने वाले 10 वांछित गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे,सरिये एवम छूरा बरामद*
*➡️पैसो के लेन-देन को लेकर आपस में एक बड़ा विवाद उत्पन्न करने से पहले ही इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार शर्मा की पुलिस टीम ने 5 लोगो का किया शांतिभंग में चालान*
*➡️थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर की पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम मानकमऊ चौकी प्रभारी अजब सिंह की भी दो शातिर चोरों पर बड़ी कार्रवाई,चोरी की मोटरे व अन्य सामान बरामद*
*➡️थाना तीतरों प्रभारी संजीव शर्मा के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम की एक शातिर वारंटी पर बड़ी कार्रवाई,गिरफ्तार*
*➡️थाना जनकपुरी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने भी पकड़ा क्षेत्र की शांति व्यवस्था में विघ्न डालने वाला*
*➡️एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई*
*सहारनपुर*/
अपराध नियंत्रण हेतु कानून व्यवस्था एवम सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद भर में इस समय अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है।इसी के मध्यनजर मार-पिटाई कर फरार हुए 10 वांछित अभियुक्तो को *थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा* के कुशल निर्देशन वाली एक बडी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।आपको बता दें,कि गांव बुडढाखैडा संतलाल मे टंकी की नाली की खुदाई को लेकर यही के निवासी जसवंत पुत्र बाबूराम,मिथुन पुत्र अजब सिंह,शिवदत्त पुत्र लक्ष्मण सिंह,अश्वनी उर्फ काका पुत्र विनोद,अर्जुन पुत्र हरिसिंह,अरूण पुत्र सुखबीर,अमन पुत्र यशपाल, नरेश पुत्र टोनी,अनील सहीराम,भरत पुत्र सुखबीर सभी निवासी गांव बुड्ढाखेडा संतलाल द्वारा तेजधार हथियारों से हमला कर दो महिलाओं सहित कुछ लोगों को घायल कर दिया था।इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए *इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक जसबीर सिंह, राधेश्याम यादव एवम विजय सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ विभिन्न स्थानों पर दबिश देते हुए फरार 10 अभियुक्तो को पकड़ लिया।जिनकी निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त 5 डंडे,4 सरिये व एक छुरा भी बरामद कर लिया है।आपको यह भी बता दें,कि घटना के चंद ही घंटों में इन सभी हमलावरों की गिरफ्तारी हुई।इसके अलावा थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में पैसो के लेन-देन को लेकर आपस में विवाद कर क्षेत्र में अशांति का माहोल उत्पन्न करने वाले 5 लोगों अरविंद कुमार पुत्र नाथीराम निवासी गांव पंहासू,सचिन पुत्र मुनेशपाल निवासी ग्राम अमरपुर, प्रियांशु पुत्र कुलदीप,सूरज पुत्र महेन्द्र सभी निवासी ग्राम पंहासू का *इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह व सुभाष चंद ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से शांतिभंग में किया चालान।जबकि *थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम मानकमऊ चौकी प्रभारी अजब सिंह ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से चोरी का चंद ही घंटों में जबरदस्त खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों विकास उर्फ लल्लू पुत्र स्व, नरेश निवासी रविदास मंदिर मानकमऊ एवम कुलदीप पुत्र चरण सिंह निवासी पुरबियो वाला मौहल्ला नवादा थाना सदर बाजार को चेकिंग के दौरान राजपुर रोड स्थित बंद पड़े ईंट भट्टे वाले मकान से चोरी की बिजली की तीन मोटरो व दो बाल्टियों के साथ किया गिरफतार।आपको बता दें,कि यह दोनो वहीं शातिर चोर है,जिन्होंने एक कारखाने से यह मोटरें व अन्य सामान चोरी किया था,जिनपर उपनिरीक्षक अजब सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनो शातिर चोरो को चोरी के सामान सहित पकड़ लिया।इसके अलावा *थाना तीतरों प्रभारी संजीव शर्मा* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक चन्द्रपाल सिह ने मय हमराही फोर्स के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए एक शातिर वारंटी कृष्ण पुत्र प्रीतम निवासी डूभर किशनपुर को किया गिरफतार।इसके अतिरिक्त *थाना जनकपुरी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह* के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम टीपी नगर चौकी प्रभारी विवेक वैधवान ने मय हमराही फोर्स के सहयोग से कांवड यात्रा के चलते क्षेत्र की शांति में विघ्न डालने वाले एक अभियुक्त शिवम पुत्र मनोज कुमार सिंह निवासी गोविंद विहार को गिरफतार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।आपको बता दें,कि इस समय बाबा बोले नाथ की कांवड़ यात्रा चल रही है,ऐसे में कोई इस कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने की कौशिश करें यह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह को बर्दास्त नहीं।इस युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*बिहार अब केवल साहित्य और लोककला तक सीमित नहीं : मनोज बाजपेयी
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
बाँदा 10 फ़रवरी 26*थाना पैलानी पुलिस द्वारा भैस चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।