दिल्ली10जुलाई24*शराब घोटाला: धन शोधन मामले में केजरीवाल की जमानत के खिलाफ ED की अर्जी पर सुनवाई 15 जुलाई को*
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका को 15 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचिबद्ध किया है। उच्च न्यायालय ने पहले निचली अदालत के 20 जून के आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसके तहत केजरीवाल को मामले में जमानत दी गई थी। न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा, जिन्हें याचिका पर सुनवाई करनी थी, उन्हें ईडी के वकील ने सूचित किया कि जांच एजेंसी को उसकी अर्जी पर केजरीवाल के जवाब की प्रति मंगलवार देर रात 11 बजे ही मिली और ईडी को प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए कुछ समय की जरूरत है। वहीं, केजरीवाल के वकील ने दावा किया कि मामले के जांच अधिकारी (आईओ) को दोपहर एक बजे जवाब की प्रति सौंप दी गई थी।

More Stories
लखनऊ१० मिर्च ६ * बॉम्बे पावभाजी के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, सॉफ्टवेयर से 70 हजार करोड़ की बिक्री छिपाने के मिले संकेत
नई दिल्ली १० मार्च २६ * पेट्रोल-डीजल और LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का एक्शन, देशभर में ECMA लागू
अलीगढ १० मार्च २६ * उत्कृष्ट योगदान हेतु अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट शिवानी जैन ‘स्त्री शक्ति सम्मान2026 ‘ से विभूषित