अलीगढ़23जून24*महिला अपराध पर नियंत्रण के लिए ऑपरेशन जागृति शुरू
शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट यूपीआजतक
अलीगढ़
महिला अपराध पर नियंत्रण के लिए ऑपरेशन जागृति पार्ट – टू फिर से शुरू किया है । शनिवार को पुलिस लाइन में यूनीसेफ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया । आईजी शलभ माथुर , एसएसपी संजीव सुमन मे प्रथम चरण के अभियान की सफलता पर चर्चा करते हुए इसी तरह से दूसरे चरण के अभियान की सफलता पर जोर दिया । अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उददेश्य झूठी शिकायत , किशोरों के बीच प्रेम प्रसंग के परिणाम , साइबर अपराध और घरेलू हिंसा के बारे में जागरूक करना है । एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम को नोडल अधिकारी बनाया गया है । इस मौके पर एसपी देहात पलाश बंसल , एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक आदि मौजूद थे । इस अभियान में झूठे मुकदमों व लिव इन रिलेशनशिप से जुड़े प्रकरणों को सुलझाने पर जोर होगा ।

More Stories
भागलपुर २२ अप्रैल २६ * गर्मी के मौसम में जलापूर्ति को बनाए रखने को लेकर विशेष सचिव ने की बैठक
पूर्णिया बिहार 22 अप्रैल26 जल बचाओ, जीवन बचाओ: मिल्लिया कान्वेंट में धूमधाम से मना पृथ्वी दिवस, बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
पूर्णिया बिहार 22 अप्रैल 26 9 मई को पूर्णिया में लगेगी लोक अदालत की चौपाल: घर बैठे सुलह से खत्म होंगे हजारों मुकदमे