भागलपुर25जुलाई26*छात्र का हुजूम उतरे सड़क पर छात्रों ने मचाया बवाल,कई वाहनों को किया तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज।,*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर में बिहार बंद के दौरान छात्रों ने तिलकामांझी चौक पर जमकर बवाल मचाया जहां पुलिस पर पत्थरबाजी किया वहीं चौक पर लगे वज्रा वाहन सहित करीब पांच पुलिस वाहन को तोड फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। बाबजूद तिलकामांझी चौक पर प्रदर्शनकारी छात्र अड़े रहे तब जाकर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया वहीं छात्रों पर पुलिस द्वारा जमकर लाठियां बरसाई गई छात्रों की भारी बबाल को देख डीएम एसएसपी ने मोर्चा संभाला तब जाकर पुलिस द्वारा छात्रों को खदेड़ा गया।बिहार में छात्र नौजवानों के बिहार बंद के आह्वान पर भागलपुर में छात्र नौजवान सड़क पर उतरे थे जहां दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांति पूर्ण रूप से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ अन्याय और नीट पेपर लीक परीक्षा मामले को लेकर भागलपुर के छात्रों द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे थे वहीं केन्द्र के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से इस्तीफे की मांग को भी कई बार छात्रों द्वारा दोहराया गया। प्रदर्शन कर रहे छात्र नौजवानों की मांग है कि दिल्ली – पटना से लेकर अन्य जगहों पर छात्र नौजवान युवाओं को बर्बर पुलिस दमनकारी के उपर कार्रवाई हो। वहीं छात्रों पर थोपे जा रहे फर्जी मुकदमे की वापसी सहित गिरफ्तार छात्रों की अविलंब रिहाई करे।साथ ही नीट पेपर लीक परीक्षा मामले पर कार्रवाई की मांग की गई। वहीं बंद को लेकर भागलपुर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर जहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी वहीं भागलपुर पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट मोड में था। लेकिन प्रदर्शन के दौरान तिलकामांझी चौक पर छात्रों ने भारी उत्पात मचाया, वहीं पुलिस की वाहन को तोड फोड़ कर तहस नहस कर दिया।
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26* बाढ़ में फरिश्ता बने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कटिहार के 12 गांवों में बांटे लाखों की मदद
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26* सेब के जूस की आड़ में, तस्करी हो रही विदेशी शराब जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि*