अनूपपुर23जून24*जिला चिकित्सालय पहुंच मंत्री दिलीप जायसवाल ने भालू के हमले में घायल से मिलकर जाना हाल-चाल
पेश की मानवता की मिसाल जिला चिकित्सालय पहुंच मंत्री दिलीप जायसवाल ने भालू के हमले में घायल से मिलकर जाना हाल-चाल
ली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे )23 जून मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचकर नगर परिषद डूमरकछार निवासी भालू के हमले से घायल वृद्ध बुद्धू बैगा के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त की। मंत्री श्री जायसवाल के भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ए के अवधिया, सहित सर्व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे
मंत्री दिलीप जायसवाल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भालू के हमले से घायल श्री बैगा के चिकित्सा एवं उपचार के लिए हर संभव बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही उन्होंने जिला चिकित्सालय के भ्रमण के दौरान भर्ती मरीजों से भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।
स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं के प्रति सभी मरीजों द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गई।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*