अयोध्या16जून24*लोकप्रिय दरोगा शेषनाथ सिंह ने सम्भाला सत्तीचौरा पुलिस चौकी की कमान*
सोहावल- अयोध्या से बासुदेव यादव की रिपोर्ट
रौनाही थाना सत्तीचौरा चौकी को एक पखवाडे के बाद चौकी इंचार्ज मिला। थाना पटरंगा मे तैनात एसआई शेषनाथ सिंह ने चार्ज संभालते ही पुलिस कर्मियो के साथ बैठक करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था तथा आने वाले पीडितो के प्रति किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी।बीट पर तैनात कर्मियो से सुरक्षा व्यवस्था मे किसी भी प्रकार की हीला हवाली नही करने का सख्त की सलाह दी।पीडितो को बैठने तथा पानी पीने की व्यवस्था तथा परेशानियों की सुनवाई कर निष्पक्ष कार्यवाही कर न्याय दिलाने मे सहयोगियो को तत्पर्य रहने का कडा निर्देश दिया। इस चौकी का प्रभार संभालते ही बडागांव बाजार हाजीपुर लोहिया पुल क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को खंगाला। उन्होंने संभ्रांत नागरिकों से अपील किया कि आगामी त्यौहार को शांतिपूर्वक बनाएं। एक दूसरे की भावनाओं का कद्र करें।

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*