लखनऊ30मई24*चोरों ने लाखों के गहने समेत नगदी की पार
मोहनलालगंज लखनऊ. कोतवाली क्षेत्र में फिर एक बार चोरी की घटनाओं में इजाफा होता देखा जा रहा है बीती रात लाखो के जेवर सहित नगदी उड़ा ले गए को पुलिस केलिए यक्ष प्रश्न है ,मोहनलालगंज पुलिस की गस्ती पर भी सवाल उठ रहे है मोहनलालगंज नगर पंचायत मऊ में घर की छत पर पूरा परिवार सोया था और चोरों ने दीवार की खिड़की तोड़कर लाखो के गहनों सहित नगदी पर हाथ साफ कर डाले। नगर पंचायत मऊ निवासी प्रकाश गौतम पुत्र स्वर्गीय कल्लू ने पुलिस को तहरीर में लिखा कि 29 मई की रात्रि में वह अपने परिवार के साथ अपने घर की छत पर सो रहे थे। सुबह उठकर नीचे आने पर घर के कमरों का सामान अस्त-व्यस्त पडा मिला तो घर में देखा । बक्से अटैची सारी चीजें व कपड़े आदि बिखरे पड़े थे। एक कमरे में रखा बक्सा खुला पड़ा था, जिसमें रखे पत्नी के लाखो के गहने व नगदी गायब थी । पूरे घर की तलाशी लेने पर पता चला कि रात्रि में चोरों ने गोसाईगंज न्यू जेल रोड मुख्य मार्ग पर बने मकान की दीवार की खिड़की तोड़कर चोर घर में घुसे चोरों ने लाखो के गहने समेत नगदी पार कर दी,जबकि पत्नी बच्चे की शादी के लिए रकम इकट्ठा कर रही थी की पति प्राइवेट नौकरी करते है सुबह जब देखा तो होश फाख्ता हो गए पत्नी का रो रो कर बुरा हाल था पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जाच का आदेश देकर पल्ला झाड़ लिया पुलिस की गस्ती से चोरों के हौसले बुलंद हैं बहरहाल अब देखना ये होगा कि पुलिस क्या चोरों को पकड़ पाने में कामयाब होती है या सिर्फ पीड़ित को कोरे आश्वासन मिलते है ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 जुलाई 26 *SSP की पहल रंग लाई, खोए मोबाइल पाकर लोगों में खुशी की लहर*
कानपुर नगर14जुलाई26*सख़्त और न्यायपूर्ण पैरवी के चलते मासूम को मिला न्याय*
कानपुर नगर14जुलाई26*CMO के हाथ पैर फूले,, भ्रष्टाचार का रायता फैलने की आशंका*