थाना बिल्हौर, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर दिनांक
कानपुर नगर21.05.2024*उप जिलाधिकारी के हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने के सम्बंध में।
दिनांक 20.05.2024 को कार्यालय उप जिलाधिकारी, बिल्हौर जनपद कानपुर नगर सख्या-719/एसटी-विविध/2024 दिनांक मई 20, 2024 श्रीमती रश्मि लांबा उप जिलाधिकारी, बिल्हौर, जनपद कानपुर नगर द्वारा एक किता प्रार्थना पत्र अभियुक्त प्रशांत कटियार पुत्र श्रीराम कटियार निवासी सुभानपुर थाना बिल्हौर कानपुर नगर द्वारा श्रीमती रश्मि लाबा (S.D.M. महोदया) के फर्जी स्कैन हस्ताक्षर कर कूटरचित तरीके से कागजात तैयार कर धोखा धड़ी करने के सम्बंध में प्राप्त हुआ। प्राप्त पत्रांक व प्रार्थना पत्र के आधार पर स्थानीय पुलिस द्वारा अभि० प्रशान्त कटियार उपरोक्त को दिनाक 20.05.2024 को हिरासत पुलिस लिया गया। उपरोक्त प्रकरण में सयुक्त निदेशक अभियोजन महोदय से विधिक राय प्राप्त कर अभियुक्त प्रशात कटियार पुत्र श्रीराम कटियार निवासी सुभानपुर थाना बिल्हौर कानपुर नगर के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 147/2024 धारा 420/467/468/469/470 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त की निशादेही पर उसके द्वारा संचालित माँ एसोसिएट जनसेवा केन्द्र सुभानपुर बिल्हौर से घटना में प्रयुक्त उपकरण लैपटाप, प्रिंटर, मोबाइल बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा बरामदशुदा उपकरणों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला मे परीक्षण हेतु भेजा जायेगा। अभियुक्त प्रशान्त कटियार उपरोक्त से इस प्रकार के अन्य किये गये अपराधो के विषय में जानकारी की जा रही है। अभि० को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा जायेगा। थाना क्षेत्र की आम जनता में पुलिस के उपरोक्त कार्य की सराहना / भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
आवेदक हसनैन पुत्र चांदबाबू निवासी ग्राम रहमतपुर थाना बिल्हौर कानपुर नगर के जन्मतिथि संसोधन के सम्बंध में श्रीमान उप- जिलाधिकारी बिल्हौर महोदय को सम्बोधित प्रार्थना पत्र पर अभियुक्त प्रशांत कटियार उपरोक्त मोबाइल, लैपटाप व प्रिंटर के माध्यम से श्रीमती रश्मि लाबा (S.D.M. महोदया) के फर्जी स्कैन हस्ताक्षर कर कूटरचित तरीके से कागजात तैयार करना।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1. प्रशात कटियार पुत्र श्रीराम कटियार निवासी सुभानपुर थाना बिल्हौर कानपुर नगर उम्र 2 24 वर्ष
बरामद शुदा माल-
1. एक अदद लैपटाप, एक अदद प्रिंटर, एक अदद मोबाइल
आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 147/2024 धारा 420/467/468/469/470 भादवि थाना बिल्हौर कमि० कानपुर नगर
अभियुक्त को गिफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 अंकुर मलिक
2. उ0नि0 पकज शर्मा
प्रभारी निरीक्षक
थाना बिल्हौर, कमिश्नरेट कानपुर नगर

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*