पंजाब 21 मई 2024* ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने के मामले में तीन काबू, एक दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 21 मई (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी नवप्रीत सिंह, हैडकांस्टेबल गुरदीप सिंह, एएसआई सुखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस टीम ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने के मामले में कुलदीप सिंह पुत्र ख्याली राम वासी बाबा दीप सिंह नगर, सुखप्रीत सिंह उर्फ गुरप्रीत सिंह पुत्र बिट्टु सिंह वासी इंदिरा नगरी गली नं.6 अबोहर, रोहित कुमार उर्फ डांसर वासी इंदिरा नगरी अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। तीनों के खिलाफ नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 94, 20.05.24 भांदस की धारा 389, 411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर चोरी का सामान बरामद किया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जाचं जारी है।
फोटो : 2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रायबरेली24अप्रैल26**डीएम व एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवारों से की मुलाकात*
लखनऊ24अप्रैल26*ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा का बड़ा फैसला: कम लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत*
अयोध्या24अप्रैल26*सशक्त नारी मिशन फेज पांचवे चरण के तहत चौकी प्रांगण पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन*