पंजाब 21 मई 2024* नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी काबू
पुलिस ने लडक़ी को बरामद किया, 164 के बयान करवाए
अबोहर, 21 मई (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी जजपाल सिंह, एएसआई कुलदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर भगाकर बलात्कार करने के मामले में आरोपी सुखदेव उर्फ राजू पुत्र सुल्तान वासी सरदारपुरा सदर अबोहर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरेापी को न्यायाधीश जगविंद्र सिंह की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
पुलिस लडक़ी के बयानों के आधार पर मुकदमा नं.28, 19.05.25 भांदस की धारा 363, 376डीए आईपीसी 6 पोस्को एक्ट के तहत सुखदेव उर्फ राजू पुत्र सुल्तान वासी सरदारपुरा सदर थाना अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने लडक़ी को बरामद कर लिया है। आज न्यायाधीश जगविंद्र सिंह की अदालत में लडक़ी के 164 के बयान करवाए। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1 पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*