कौशाम्बी26अप्रैल24*कोखराज थाना के सामने कंप्यूटर सेंटर में सेंध मारकर इनवर्टर, बैट्रा नगदी किया पार*
*कौशाम्बी* जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है, चोरों ने पुलिस थाना के पास के कंप्यूटर सेंटर में सेंध मारकर इनवर्टर, बैट्रा और नगदी पार कर दिया,सुबह दुकानदार ने दुकान खोला तो उसके होश उड़ गए,घटना की सूचना पुलिस को दी गई,सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
कोखराज थाना के सामने भरवारी रोड पर प्रवीण कुमार यादव ने कंप्यूटर सेंटर और शादी कार्ड प्रिंटिंग की दुकान खोल रखी है,बीती रात चोरों ने दुकान के पीछे सेंध मारकर इनवर्टर,बैट्री और 3000 नगद पार कर दिया,सुबह दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी हुआ,चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कुछ दिन पहले थाने के सामने नाश्ते की दुकान गोमती में आग लगा दी गई थी जिससे दुकान जल कर खाक हो गयी थी इस मामले का भी खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है

More Stories
पूर्णिया बिहार 21 नवंबर 26। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का तोहफा, वैशाली से किया उद्घाटन-शिलान्यास
कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत,डिजायर ने कुचला, दोनों चालक फरार*
कानपुर नगर 21 नवम्बर 26*कानपुर में ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है.