औरैया 14 सितंबर *14 सितंबर को मनाया गया हिंदी दिवस*
*दिबियापुर,औरैया।* मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सहार में हिंदी दिवस मनाया गया इस अवसर पर एसआर जी सुनील दत्त राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में एवं एआरपी अरुण कुमार यादव विशिष्ट अतिथि बतौर उपस्थित रहे। इंचार्ज प्रधानाध्यापक संध्या शर्मा अपने विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , एवं बच्चों ने हिंदी दिवस के अवसर पर भाषण दिए गए। एसआरजी सुनील दत्त राजपूत हिंदी दिवस के बारे में बताया कि हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में और 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत वर्ष 1949 से हुई थी। इस दिन भारत की संविधान सभा ने हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया था तब से इस भाषा के प्रचार और प्रसार के लिए प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को भारत गणराज्य की आधिकारिक राजभाषा के रूप में हिंदी को अपनाया गया था हालांकि, इसे 26 जनवरी 1950 को देश के संविधान द्वारा आधिकारिक रूप में उपयोग करने का विचार स्वीकृत किया गया था। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

More Stories
भागलपुर27मई26*बिजली विभाग के एमडी पहुंचे भागलपुर*
लखनऊ २७ मई २६ * जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए इलेक्ट्रिक बसें होंगी उपलब्ध: मुख्यमंत्री,15 जून से पहले सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ करने के निर्देश
सुल्तानपुर २७ मई २६ * “थाना मोतिगरपुर की पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार”