कानपुर नगर से रिपोर्टर रेशमा बेगम यूपीआजतक
कानपुर नगर 27मई26*आर्थिक तंगी से परेशान शराब के नशे में युवक चढ़ा पानी की टंकी पर
कानपुर नगर*के बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेस-1 इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक के पानी की टंकी पर चढ़ जाने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक युवक नशे की हालत में टंकी पर चढ़ गया और नीचे कूदने की बात कहने लगा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
युवक की पहचान शैलेंद्र दुबे के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह ऑटो चलाकर परिवार का खर्च चलाता है, लेकिन उसकी दोनों ऑटो लंबे समय से खराब होकर एजेंसी में खड़ी हैं। काम बंद होने और आर्थिक तंगी के कारण वह तनाव में चल रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही बर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले टंकी के आसपास लगी भीड़ को हटाया। इसके बाद पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए युवक से लगातार बातचीत की। परिजनों ने भी उसे भरोसा दिलाया कि उसकी गाड़ियों की मरम्मत कराई जाएगी और स्थिति संभाली जाएगी।
करीब तीन घंटे तक चले प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। नीचे आने के बाद उसने बताया कि लगातार आर्थिक परेशानी और गाड़ियों के बंद होने से वह परेशान था। पुलिस द्वारा युवक का मेडिकल करवाकर नाशा मुक्ति केंद्र भेजने की बात कही जा रही है ताकि आगे से इस तरह की कोई गलत कदम न उठा सके और अनहोनी होने से बचे
रोहित चौधरी ने दी पुलिस को जानकारी

More Stories
देहरादून12जुलाई26*विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मिले पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारी |
कोलकाता12जुलाई26*बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी की चर्चा ज़ोरों पर!!
लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*