भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर27मई26*बिजली विभाग के एमडी पहुंचे भागलपुर*जिलाधिकारी और मुख्य अभियंता के साथ की बैठक*
भागलपुर, 27 मई 2026 :– 25 मई के देर रात्रि में आए चक्रवात तथा पुनः 26 मई के रात्रि में आई तेज बारिश और आंधी में बाधित हुए बिजली को पुनर्स्थापना को लेकर आज सुबह ही जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के द्वारा बिहार बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक श्री राहुल कुमार से इसे जल्द पुनर्स्थापना को लेकर अनुरोध है किया गया।
वार्ता के आलोक में बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक श्री राहुल कुमार हेलीकॉप्टर से मुख्य अभियंता, विद्युत और उनकी टीम के साथ भागलपुर पहुंचकर जिलाधिकारी एवं यहां के अधीक्षण अभियंता और तीनों कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक कर भागलपुर, कहलगांव और नवगछिया डिवीजन में बिजली की स्थिति की समीक्षा की।
उन्होंने विद्युत विभाग, भागलपुर के तीनों कार्यपालक अभियंताओं को उन इलाकों की बिजली को शीघ्र स्थापित करने का निर्देश दिया, जिन इलाकों में अभी तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हुई है।

More Stories
देहरादून12जुलाई26*विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मिले पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारी |
कोलकाता12जुलाई26*बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी की चर्चा ज़ोरों पर!!
लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*