April 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाराबंकी10अप्रैल24*ढाबा पर काम करने वाले 20 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या

बाराबंकी10अप्रैल24*ढाबा पर काम करने वाले 20 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या

बाराबंकी10अप्रैल24*ढाबा पर काम करने वाले 20 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या

– ढाबा पर काम करने वाले युवकों के साथ हुई घटना से चर्चाओं का दौर जारी

मसौली-बाराबंकी। थाना मसौली अंतर्गत बाराबंकी-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महाराजा ढाबा पर काम करने वाले एक 20 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में देर रात्रि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ढाबे पर काम करने वाले लगातार यह दूसरे युवक द्वारा फांसी लगाये जाने से लोग आचंभित है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महाराजा ढाबे पर वेटर का काम करने वाले कन्हैयालाल पुत्र नौमीलाल ने गत 5 मार्च को हाइवे के किनारे लगे एक पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली मामला अभी खत्म भी नही हुआ था कि बीती रात्रि इसी ढाबे पर वेटर का काम करने वाले 20 वर्षीय राम सजीवन पुत्र बाबूलाल गौतम निवासी ग्राम मसुदामऊ ने उसी पेड़ मे रस्सी से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। लगातार ढाबे पर काम करने वाले दूसरे युवक द्वारा फांसी लगाए जाने से लोग हतप्रभ है।
(मरने से पहले युवक ने ढाबा मालिक को भेजी रिकार्डिंग)
बड़ी दिलचस्प कहानी है कि बीती रात्रि युवक ने जिस पेड़ पर फांसी लगायी उसी पेड़ पर गत 5 मार्च को ढाबे पर काम करने वाले 18 वर्षीय किशोर कन्हैयालाल ने फांसी लगायी थी तथा दोनो ने मरने से पूर्व ढाबा मालिक को फोन किया था। प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Taza Khabar