बाराबंकी08अप्रैल24*70 हजार वापस, पीड़ित ने जताया आभार
बाराबंकी। जिले की साइबर थाना की पुलिस ने एक पीड़ित के खाते से निकाले गए 70 हजार रुपयों को उसके दिए गए खाते में वापस करा दिया। जिसके लिए पीड़ित ने साइबर पुलिस द्वारा की इस कार्रवाई का आभार जताया है। जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली के लेखपेड़ाबाग निवासी संजीव कुमार वर्मा ने साइबर थाना पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड के माध्यम से साइबर फ्रॉड कर 83 हजार रुपये निकाल लिए गए है। उक्त सूचना पर तत्काल साइबर थाने की पुलिस ने संबंधित मर्चेंट से पत्राचार व साइबर तकनीक का प्रयोग कर पीड़ित के खाते से निकाले गए 70 हजार रुपयों को उसके दिए गए खाते में पुनः वापस करा दिया। जिसके लिए पीड़ित खाताधारक ने साइबर थाना पुलिस का आभार जताया है। हालांकि किन्ही कारणों से 13 हजार पीड़ित के वापस नहीं हो पाए है।
More Stories
हरिद्वार 16 सितंबर 26*53 साल बनाम 8 महीने — हरिद्वार में विकास की दो तस्वीरें सामने हैं
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम प्रशिक्षण का आगाज़*
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें