दबोह म0प्र005अप्रैल24*आलमपुर में युवती ने फांसी लगाकर की खुदख़ुशी*
▪️दबोह –
आलमपुर में गुरुवार की देर शाम एक युवती का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। जिसके बाद परिवार वालों के द्वारा घटना की जानकारी आलमपुर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया व उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया,जानकारी के अनुसार युवती ने अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार को अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली,परिजनों ने कुछ देर बाद जब घर के अंदर बने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद मिला।जिसे तोड़कर देखा तो वह फाँसी पर लटकी मिली जिसकी सूचना आलमपुर थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे उतार कर मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के लिए लहार भिजवाया। बताया जा रहा है कि उक्त युवती की आगामी 25 अप्रैल को शादी थी,

More Stories
नई दिल्ली16अगस्त2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली16अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨