बाराबंकी15मार्च24*डीएम के अथक प्रयास से महादेवा कॉरिडोर के लिए 48 करोड़ 70 लाख 19 हजार स्वीकृत,
– सात करोड़ की पहली किस्त जारी
बाराबंकी। ज़िलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि लोधेश्वर महादेवा मंदिर के आस-पास की भूमि को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए भूमि की खरीदारी के लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी है। जिसकी पहली किस्त छः करोड़, इकहत्तर लाख, इकहत्तर हजार पंचानवे रुपए है। जिले में होने वाले इस ऐतिहासिक कार्य की अनुमति प्रदान कर दी गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके प्रस्ताव पर शासन ने लोधेश्वर महादेव मंदिर के आस-पास की भूमि को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने हेतु जमीन खरीददारी किये जाने के लिए 51,11,29,456.00 में स्टाम्प शुल्क की धनराशि 2,41,09,880 कम करते हुए 48,70,19,576.00 रुपये की भूमि क्रय किए जाने का प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया गया है। बता दें कि जिलाधिकारी द्वारा इस वित्तीय वर्ष 2023-24 में अड़तालिस करोड़ सत्तर लाख उन्नीस हजार पाँच सौ छिहत्तर में प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति 6 करोड़ 71 लाख 71 हजार पंचानवे रुपये की धनराशि निर्गत किये जाने का अनुरोध किया गया था। जिसके तहत ज़िलाधिकारी के अनुसार उप सचिव व महानिदेशक उत्तर प्रदेश पर्यटन राजेंद्र प्रसाद को भेजे गए स्वीकृति पत्र में कहा गया है कि जिले में लोधेश्वर महादेव मंदिर के आस-पास की भूमि को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने हेतु क्रय किये जाने हेतु रुपए रूपये अड़तालिस करोड़ सत्तर लाख उन्नीस हजार पाँच सौ छिहत्तर रुपए निर्गत किए जाते है। जिसकी पहली किस्त प्रथम किश्त छः करोड़ इकहत्तर लाख इकहत्तर हजार पंचानवे रुपये की स्वीकृति राज्यपाल ने दी है। हालांकि यह धनराशि निवर्तन (वापस) होने पर पर रखी गई है।जिसका उपयोग नियमानुसार इस कार्य के लिए किया जायेगा। किसी अन्य मद अथवा प्रयोजन के लिए नहीं किया जायेगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि इस प्रायोजन हेतु यदि नयी भूमि का अधिग्रहण किया जाता है, तो इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी के माध्यम से अधिग्रहण के सम्बन्ध में राजस्व विभाग के संगत शासनादेश की व्यवस्था की जाएगी।

More Stories
रोहतास 2 मार्च 26*मंडल रेल प्रबंधक के साथ अधिकारियों ने दोहराया ‘सेवा संकल्प’*
रोहतास 2 मार्च 26*परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति में भारी लापरवाही बरतने पर सख्त रुख अपनाया है।*
रोहतास 2 मार्च 26*डीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को समापक भुगतान एवं होली मिलन समारोह*