सहारनपुर14मार्च24* अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है।*
अंबेहटा सहारनपुर
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि नकुड थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा अबेहटा चौकी प्रभारी नरेन्द्र भडाना ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गंगोह तिराहे से तीन बदमाशों मुकुल पुत्र कंवरपाल निवासी आसराखेड़ी थाना नकुड़, कृष्ण पाल पुत्र पुष्पेन्द्र उत्तम, उत्तम पुत्र सुधीर निवासीगण चन्द्रपाल खेड़ी थाना नकुड़ को दबोचकर उनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा व 30 खोखे कारतूस बरामद कर लिये। दबोचे गये बदमाशो से पूछताछ के बाद पुलिस ने आसाखेड़ी के जंगल में भोपाल के बंद पड़े भट्टे से मुर्तजा पुत्र शफीक उर्फ भूरा निवासी रसूलपुर थाना नकुड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से तीन देशी बंदूक 12 बोर, दो देशी बंदूक 315 बोर, पांच तमंचे 12 बोर, 6 तमंचे अर्द्धनिर्मित तथा भारी मात्रा में कारतूस अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद कर लिये। दबोचे गये बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है। पूर्व में भी जेल जा चुके है। सभी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजा है।
More Stories
लखनऊ 20 सितंबर 26*फर्जी पुलिस आईडी दिखाकर स्कॉर्पियो से कारोबारी का अपहरण
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*महर्षि कालू बाबा जी का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया
सहारनपुर, 20 सितंबर 2026 पत्रकार से कथित बदसलूकी पर भड़का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन