बिजनौर11मार्च24*कनिका संग विवाह बंधन में बंधे मानस, अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन परिवार ने दी बधाई
नजीबाबाद। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश के प्रभारी व उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल की पुत्री कनिका का विवाह राकेश अग्रवाल के पुत्र मानस के संग हो गया है। वर वधू जन्म जन्मांतर के बंधन में बंध गए। मुजफ्फरनगर के एक बैंकट हॉल में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जनपद बिजनौर परिवार ने भाग लेकर चिरंजीवी मानस एवं आयु. कनिका को उपहार एवं पुष्प-गुच्छ भेंटकर, शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। आशीर्वाद समारोह में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जनपद बिजनौर के जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, युवा प्रदेश सचिव आदित्य अग्रवाल, जिला संयोजक रोहित अग्रवाल, जिला महामंत्री तुषार अग्रवाल आदि शामिल रहे। आशीर्वाद समारोह में बड़ी-बड़ी प्रशासनिक, राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां शामिल रही।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।