कौशाम्बी07मार्च24*आशा को 18000 और आशा संगनी को 24000 प्रतिमाह दिया जाए वेतन भुगतान*
*सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर नियमित करने की मांग को लेकर आशा संघ ने किया धरना प्रदर्शन*
*कौशांबी* उत्तर प्रदेश आशा संघ के बैनर तले जिले की आशा और आशा संगिनी ने जनपद मुख्यालय मंझनपुर के विकासखंड कार्यालय परिसर में एकत्रित हुई और धरना प्रदर्शन सभा कर जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है आशा कार्यकत्रियों का कहना है कि सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता पर उन्हें नियमित किया जाए विगत 19 वर्षों से बिना किसी मानदेय के लगातार कार्यों को शासन द्वारा समय-समय पर राष्ट्रीय कार्यक्रमों का संपादन भी कराया जाता है इसके बदले आशाओं को कोई मानदेय नहीं दिया जाता है उम्र बंधन को हटाया जाए 40 वर्ष से 60 वर्ष उम्र किया जाए धरना प्रदर्शन कर रही आशाओं ने कहा कि गोल्डन कार्ड व प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिलना चाहिए कार्यों को देखते हुए मानदेय नियमित प्रतिमाह होना चाहिए आशा को 18000 रुपए और आशा संगनी को 24000 प्रतिमाह वेतन भुगतान सुनिश्चित किए जाने की मांग सहित विभिन्न मांगों को लेकर जनपद मुख्यालय में आशा और आशा संगिनी ने जोरदार प्रदर्शन किया है इस दौरान माया सिंह रहनुमा बानो शबाना रामसवारी तौफीका उषा देवी रेखा देवी देवकली उमा देवी कलावती उमा आशा सोनकर सहित भारी संख्या में आशा और आशा संगिनी मौजूद रही
More Stories
हरिद्वार 16 सितंबर 26*53 साल बनाम 8 महीने — हरिद्वार में विकास की दो तस्वीरें सामने हैं
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम प्रशिक्षण का आगाज़*
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें