पंजाब07सितम्बर*वार्ड नं. 35 मॉडल टाऊन गली नं. 1 में सीवरेज डालने के कार्य का शुभारंभ किया गया
अबोहर, 6 सितंबर (शर्मा): अबोहर के हल्का प्रभारी संदीप जाखड़ के नेतृत्व में अबोहर शहर में विकास कार्य जोरों पर चल रहे हैं। अबोहर को सुंदर व स्वच्छ के लिए विकास कार्य जारी हैं जिसके तहत वार्ड नं. 35 के पार्षद रिकुल शर्मा के पति विक्की शर्मा व रेता बजरी यूनियन के प्रधान विक्की खुराना व अन्य सहयोगियों के सहयोग से मॉडल टाऊन गली नं. 1 में 20 साल के बाद नया सीवरेज डालने का कार्य गेती चला शुरू किया गया। इस अवसर पर मोहल्ले के गणमान्य लोग मौजूद थे। विक्की शर्मा ने बताया कि पूरे वार्ड में विकास कार्य जारी है। सीवरेज डालने के बाद नई सड़क का निर्माण भी करवाया जायेगा।
फोटो:4, सीवरेज डालने के कार्य शुभारंभ करते विक्की शर्मा व अन्य
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 1३ अप्रैल 26 सड़क दुर्घटना के मृतकों के आश्रितों और घायलों को सहायता राशि का 24 घंटे के अंदर किया गया वितरण
पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल 26 दर्दनाक खबर: अधिवक्ता रईसुल आज़म का निधन, सिविल कोर्ट आज बंद
वाराणसी १३ अप्रैल २६ * श्री काशी विश्वनाथ धाम में गूंजा – बंद करें पॉलिथीन, पर्यावरण को बनाएं सुंदर और क्लीन”