पंजाब07सितम्बर*अबोहर ट्रैफिक प्रभारी भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने काटे चालान
अबोहर, 6 सितंबर (शर्मा): फिरोजपुर के आईजी जतिंद्र सिंह औलख, फाजिल्का के एसएसपी दीपक हिलौरी के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, एसपी हैडक्वाटर मनविंद्र सिंह, डीएसपी अबोहर राहुल भारद्वाज, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अबोहर ट्रैफिक प्रभारी भूपिंद्र सिंह, एएसआई सविंद्र सिंह, एएसआई राजपाल, एएसआई बाजसिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने सुनील सिनेमा के पास नाका लगाकर बिना नंबरी मोटरसाईकिल व वाहन चलाते समय मोबाईल सुनने वाले लोगों के चालान काटे। ट्रैफिक प्रभारी भूपिंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय अपने दस्तावेज साथ रखें, अपने वाहन पर नंबर प्लेट जरूर लगवाएं व ट्रैफिक नियमों की पालना करें।
फोटो: 3, चालान काटते ट्रैफिक पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर देहात11जून26*रनिया थाना में हनुमान जी का भव्य अखंड पूजन 🔥 छठे मंगल पर उमड़ा जनसैलाब
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान