कौशाम्बी08फरवरी24*तहसील में पीड़ित ने किया शरीर पर डीजल डाल कर आग लगाने का प्रयास*
*अझुवा कौशाम्बी* जिले में न्याय नही मिलने से परेशान अधेड़ ने सिराथू तहसील में आत्मदाह करने की कोशिश की है,पीड़ित अधेड़ ने एसडीएम सिराथू के सामने शरीर पर डीजल डाल लिया और आग लगाने जा रहा था,लोगो ने देखा तो हड़कंप मच गया,लोगो ने तत्काल एसडीएम को इसकी जानकारी दी तो एसडीएम ने पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
मामल सिराथू तहसील कार्यालय का है जहा के निंदुरा गांव के रहने वाले करन और रघु की जमीन पर विपक्षीगण जबरन जमीन पर कब्जा कर रहे है,जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है,इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन कोई सुनवाई नही कर रहा है जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है।
घटना के संबंध में एडीएम सिराथू महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रघु और करन शिकायत लेकर आए थे तभी अचानक एक बोतल में डीजल लेकर अपने ऊपर डाल लिया,लेकिन उसे पकड़ लिया गया है,कोई अप्रिय घटना नही होने दी गई है।वही इस मामले में सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में आया है,तत्काल पुलिस भेजी गई है,जांच की जा रही है कि उसने ऐसा प्रयास क्यों किया,जांच के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
मथुरा 7 जून 26*थाना हाईवे पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार” के तहत अभियुक्त को 1096 ग्राम अवैध नशीला पाउडर डायजापाम के साथ किया गिरफ्तार ।*
कानपूर नगर ७ जून २०२६ * डिजिटल तो न बन सका लेकिन भ्रष्टाचार का जंगल राज बना डाला शहर को
शिवपुरी ७ जून २०२६ * एक महिला को सोशल मीडिया पर अपने भारी भरकम सोने के गहनो के साथ रील बनाना पड़ा भारी