June 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर ७जुन २०२६ *विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज का हुआ उद्घाटन, छोटे वाहनों का आवागमन शुरू

भागलपुर ७जुन २०२६ *विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज का हुआ उद्घाटन, छोटे वाहनों का आवागमन शुरू

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता

भागलपुर ७जुन २०२६ *विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज का हुआ उद्घाटन, छोटे वाहनों का आवागमन शुरू

भागलपुर, 07 जून 2026। विक्रमशिला सेतु पर निर्मित बेली ब्रिज का उद्घाटन रविवार को बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। उद्घाटन समारोह में पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बेली ब्रिज के उद्घाटन के साथ ही 3 मई की रात से बंद पड़े विक्रमशिला सेतु पर छोटे वाहनों का परिचालन पुनः शुरू हो गया है। इससे भागलपुर सहित आसपास के जिलों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
समारोह के दौरान बेली ब्रिज निर्माण कार्य में योगदान देने वाले अधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। मंत्री ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों, बीआरओ के अधीक्षण अभियंता विपिन कुमार चंद एवं उनकी टीम, जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी तथा निर्माण कार्य से जुड़े सभी कर्मियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि विक्रमशिला सेतु पर यातायात बाधित होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में बेली ब्रिज का निर्माण किया गया था, जिसके चालू होने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर माननीय मंत्री पथ निर्माण विभाग ई.कुमार शैलेंद्र ने कहा कि BRO समन्वय बनाकर सहयोग किया। क्योंकि विपरीत परिस्थिति, ये लोग ठंडे प्रदेश में काम करने वाले हैं और यहां गर्मी में काम किया है। सारे श्रमिक को भी हृदय से धन्यवाद । बहुत ही लिमिट समय में, मात्र 16 से 20 दिन के अंदर में हम लोग इसको जनता को सुपुर्द कर रहे हैं।
उक्त असर पर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने कहा की माननीय मुख्यमंत्री महोदय का निर्देश था कि इसे जल्द से जल्द जनता को समर्पित किया जाना है। इसके आलोक में मैं, एसएसपी साहब, हमारी पूरी टीम, सभी लोग लगे रहे। खास करके मैं बीआरओ (BRO) की टीम को बहुत धन्यवाद दूंगा। हम लोगों ने जो सपोर्ट सिस्टम प्रोवाइड, जितना भी हो सकता था हम लोगों ने किया। लेकिन बीआरओ की टीम ने इसको सही समय पर पूर्ण किया और माननीय मुख्यमंत्री महोदय के जो निर्देश को हम लोगों ने पालन किया।
और सबसे बड़ी बात है कि हम लोगों ने कमिटमेंट ये किया था आम जनता से कि 7 जून से पहले ये काम हो जाएगा और आज आप लोग इस पुल पर चल रहे हैं. सैकड़ों की संख्या में लोग चले हैं और आप लोग खुद सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आम जनों को मैं पुनः धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने धैर्य और संयम रखा अभी तक और आगे भी धैर्य और संयम रखें आगे।
चूंकि ये वन-वे (One-way) ही रहेगा हमारा। कुछ लोगों को रुकना पड़ेगा कुछ वक्त के लिए, मैक्सिमम 10 मिनट के लिए। तो धैर्य का पालन करें ताकि हम उनकी सेवा बेहतर तरीके से कर सकें। उन्होंने कहा कि आपको अवगत कराना चाह रहे हैं कि इस पर बड़े-बड़े क्रेन भी मूव किए हैं, बड़े-बड़े रोलर मूव किए हैं, जो आपने देखा है। तो कहीं कोई दिक्कत नहीं है और अभी सैकड़ों की संख्या में लोग मूव किए हैं एक साथ, तो आप समझ सकते हैं कहीं कोई दिक्कत नहीं है।
और हम लोग इस पर पूरा नियंत्रण रख रहे हैं। डेली (Daily) इसकी हम लोग… डेली इसकी मेंटेनेंस भी करेंगे।

Taza Khabar